ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी से लौटे अपने घर

भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी से लौटे अपने घर

गुवा जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा के बाहुड़ा रथ यात्रा सादगी से मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर स्थित मौसीबाड़ी से नौ दिन के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ...

भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी से लौटे अपने घर
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 01 Jul 2020 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

गुवा जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा के बाहुड़ा रथ यात्रा सादगी से मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर स्थित मौसीबाड़ी से नौ दिन के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ बाहुड़ा कर श्री मंदिर लौटे। सेल मुख्य महाप्रबंधक बिपिन गिरी ने बतौर मुख्य सेवक राजा के वेष में तुलसी व चन्दन की जल का छिड़काव कर रथ की चारों ऑर झाडू लगाकर छेरा पोंहरा का रस्म अदा किया। वहीं, पुजारी जितेंद्र पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा विधि संपन्न की। बारी-बारी से सामाजिक दूरी के साथ सेवायत व श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर के अंदर रथ को खींचा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें