Chaibasa News: टाटा मेन अस्पताल की रजिस्ट्रेशन फीस पुरानी दर पर होगी : देवाशीष

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: टाटा मेन अस्पताल, नोवामुंडी में मरीजों से शुल्क में हुई वृद्धि को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रबंधन के समक्ष आपत्ति जताई। जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने पूर्व दर लागू करने की मांग की। प्रस्ताव में अस्पताल की शुल्क वृद्धि को जनहित के खिलाफ बताया गया। प्रबंधन ने राहत देने का आश्वासन दिया।

Chaibasa News: टाटा मेन अस्पताल की रजिस्ट्रेशन फीस पुरानी दर पर होगी : देवाशीष

Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। टाटा मेन अस्पताल, नोवामुंडी में मरीजों से लिए जाने वाले विभिन्न शुल्कों में हाल में की गई वृद्धि को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने टाटा स्टील प्रबंधन के समक्ष आपत्ति जताई। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने टाटा स्टील के महाप्रबंधक (ओएमक्यू) देवाशीिष जेना को पत्र सौंपकर बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन एवं चिकित्सकीय परामर्श शुल्क को वापस लेने की मांग की। पत्र में कहा गया कि नोवामुंडी एवं आसपास का क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और वनवासी क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं। ऐसे में चिकित्सकीय शुल्क में कई गुना वृद्धि से जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। विशेष रूप से चिकित्सक से परामर्श लेने के शुल्क में लगभग छह से सात गुना वृद्धि को जनहित के विरुद्ध बताते हुए पूर्व निर्धारित दर लागू करने की मांग की गई।

टाटा स्टील प्रबंधन का आश्वासन

बैठक के दौरान टाटा स्टील के महाप्रबंधक देवाशीष जेना ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द टाटा मेन अस्पताल, नोवामुंडी में रजिस्ट्रेशन फीस पूर्व में ली जा रही दर के अनुसार ही निर्धारित की जाएगी।उन्होंने कहा कि अस्पताल से प्राप्त राशि से टाटा स्टील कंपनी का संचालन नहीं होता, बल्कि अस्पताल की आय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में खर्च की जाती है। बैठक में टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से एचआर चंदन साहू समेत जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, उप प्रमुख ज्योति दास, किरीबुरू पश्चिमी पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो, मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया तथा मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपि मुंडा मौजूद थीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रबंधन के आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी。

सामान्य प्रश्न

✦टाटा मेन अस्पताल में मरीजों से किस तरह के शुल्क ले जा रहे हैं?−
बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन एवं चिकित्सकीय परामर्श शुल्क ले जा रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: टाटा मेन अस्पताल की रजिस्ट्रेशन फीस पुरानी दर पर होगी : देवाशीष