Chaibasa News: दोस्ताना लोन नहीं लौटाने वाले मित्र के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज
Chaibasa News: चाईबासा के तुराम होनहागा ने मित्र डेबरा होनहागा के खिलाफ न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों के बीच 3 लाख रुपए का दोस्ताना लोन लिया गया था, जिसे 4 महीने में लौटाने का वादा किया गया था। डेबरा ने 2 लाख रुपए लौटाए, लेकिन बाकी 1 लाख और 50 हजार रुपए नहीं लौटाए।

Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत पूरूनिया गांव निवासी तुराम होनहागा ने अपने मित्र डेबरा होनहागा के खिलाफ न्यायालय में पैसा लेकर वापस नहीं करने का शिकायतवाद दर्ज कराया है।17 जुलाई 2026 को दर्ज शिकायतवाद में बताया गया है कि दोनों के परिवार का अच्छा संबंध है। डेबरा होनहागा ने अपने मित्र तुराम होनहागा से व्यापार करने के लिए 29अकटूबर 2024 को 3 लाख रुपए दोस्ताना लोन लिया था। लोन लेने के समय एकराय हुआ था कि चार महीने में पैसा वापस कर दिया जाएगा। यदि समय पर पैसा वापस नहीं किया जाता है तो 50 हजार रूपए अतिरिक्त देना है।समय बीत जाने के बाद डेबरा होनहागा के द्वारा 2 लाख रुपए वापस किया गया।बाकी
1 लाख और 50 हजार रूपए वापस नहीं किया गया। इसके बाद तुराम होनहागा ने डेबरा होनहागा के खिलाफ 1लाख 50 हजार रूपए नहीं लौटाने का मामला दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


