जगन्नाथपुर : न्यूनतम मजदूरी के लिए किया प्रदर्शन
जगन्नाथपुर में निर्माणाधीन पुलों पर काम कर रहे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। मजदूरों ने केवल 300 से 400 रुपये प्रतिदिन मिलने की शिकायत की। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने कहा कि मजदूरों का हक नहीं दिया जा रहा और 1 जून को उनकी समस्याओं को लेकर श्रमायुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

जगन्नाथपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत मालुका-केंदपोसी के बीच ऊलीहातु में निर्माणाधीन दो अलग-अलग पुलों में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने का मामला सामने आया है। गुरुवार को झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया मजदूरों की शिकायत पर कार्यस्थल पहुंचे और मजदूरों से जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं देकर मात्र 300 से 400 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जा रहा है। इस पर मानसिंह तिरिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वर्तमान न्यूनतम मजदूरी 556 रुपये से शुरू है, बावजूद इसके मजदूरों को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने
कहा कि ठेकेदार केवल अपना मुनाफा कमाने में लगे हैं। गरीब मजदूर जब अपने हक और अधिकार की बात करते हैं तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जाती है। उन्होंने इसे मजदूरों के साथ अन्याय बताया। मानसिंह तिरिया ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर आगामी 1 जून को सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय, चाईबासा के समक्ष न्यूनतम मजदूरी की मांग रखी जाएगी। मौके पर संवेदक अभिषेक सिंह, मुकेश अग्रवाल समेत कई मजदूर उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


