गुवा सेल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर यूनियन ने उठाए सवाल
फोटो संख्या 3 गुवा सेल अस्पताल गंदगी व बदबूदार बेड। फोटो संख्या 4

गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे एवं महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने शुक्रवार को गुवा सेल अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि जब से डॉ. अशोक कुमार अमन ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का पदभार संभाला है, तब से अस्पताल की व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। प्रेस वार्ता कर उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के बेड गंदे एवं बदबूदार हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। भर्ती मरीजों को आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। यही नहीं “स्टॉक खत्म” होने का हवाला देकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए पर्ची थमा दी जाती है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि यह स्थिति सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पताल के लिए चिंताजनक है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की शीघ्र बहाली करने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अस्पताल को केवल रेफरल केंद्र बनाकर न छोड़ने की जरूरत बताई। इसके साथ ही नर्सों की संख्या बढ़ाने, अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन पर विचार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


