केयू के दीक्षांत समारोह में 26 को 294 गोल्ड मेडलिस्टों को दी जाएगी डिग्री
कोल्हान विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवम्बर को होगा। इस समारोह में 2021 से 2024 के उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान की जाएगी। 294 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिलेगा। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें शैक्षणिक शोभायात्रा भी शामिल होगी। मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया जाएगा।
चाईबासा । कोल्हान विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवम्बर को कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा । राज्यपाल एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। यह दीक्षांत समारोह वर्ष 2021, 22, 23 और 24 में उत्तीर्ण उपाधिधारकों के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह है। समारोह में सभी विषयों के सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले टापर्स विद्यार्थी स्वर्ण पदक प्राप्त करने के योग्य होंगे।इसमे पीएचडी. उपाधि धारकों को भी उपाधि प्रदान की जाएगी । स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले उपाधिधारकों में 2021 पीजी के 23 एवं यूजी के 10 , 2022 के पीजी के 26 एवं यूजी के ,वर्ष 2023 के पीजी के 28 एवं यूजी के 09 तथा 2024 के पीजी के 24 एवं यूजी के 08 ,मास कॉम में (सत्र-2019-21) के 01 एमबीबीएस के (सत्र 2016-21) के 01 स्वर्ण पदक प्राप्त करने विद्यार्थी है ।बेस्ट

ग्रेजुएट मेडल चार सत्रों के लिए 04 विद्यार्थियों को दिया जाएगा ।पीएचडी. उपाधि धारक जिन्हें उपाधि दी जाएगी वैसे कुल 79 उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने उपाधि के लिए आवेदन दिया है। यह जानकारी कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों को दी । उन्होंने दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले चारो सत्रों के 294 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया कि चारों सत्रों के सभी उपाधि धारको को एक माह के अंदर उनके कालेजो में एक तिथि निर्धारित कर डिग्री प्रदान किया जाएगा । उन्होंने बताया कि चारों सत्रों के कुल 97 हजार 636 डिग्री धारक हैं । जबकि कुल 294 गोल्ड मेडलिस्ट हैं । विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्रमाणपत्र महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिनका वितरण महाविद्यालयों द्वारा अपने स्तर पर किया जाए। उनके द्वारा इसके लिए ग्रैजुएशन डे या नाइट का आयोजन भी किया जा सकता है।दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगा । इस अवसर पर शैक्षणिक शोभा यात्रा निकलेगी, जिसमें मुख्य अतिथि के साथ कुलपति, सिंडिकेट सदस्य, सिनेट सदस्य, एकेडमिक कांउसिल और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी शामिल होंगे।शैक्षणिक शोभायात्रा का पूर्वाभ्यास 23 नवंबर को होगा, जिसके सभी सम्मिलित होंगे।सिनेट एवं सिंडिकेट, एकेडमिक काउंसिल, पदाधिकारियों और प्राचार्यों के बैठने की जगह भी चिह्नित रहेगी। शोभा यात्रा में शामिल विद्वत जनों के लिए परिधान सफेद कुर्ता, पैजामा, खादी बण्डी एवं उतरीय होगा।दीक्षांत समारोह में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था होगी। मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए निश्चित स्थान पर स्टैंड बनाया जाएगा। मीडियाकर्मियों के बैठने के लिए जगह सुनिश्चित रहेगी। मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक नगाड़े और नृत्य के साथ किया जाएगा।पार्किंग की व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर से बाहर टाटा कॉलेज के मैदान में होगी। पदाधिकारियों की गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था स्नातकोत्तर खंड में होगी। सम्यक जांच के उपरांत सभी प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। सभागार में 9 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेना आवश्यक होगा। दीक्षांत समारोह को भव्यतापूर्वक आयोजित के लिए 12 उपसमितियों का गठन किया गया है। विशेष परिस्थिति के लिए मेडिकल कैंप और अग्नि शमन की व्यवस्था भी की गयी है।उस दिन स्मारिका का लोकार्पण होगा । प्रेस वार्ता में केयू के प्रवक्ता डॉ अशोक कुमार झा , कुलसचिव डॉ परशुराम सियाल , परीक्षा नियंत्रक रिंकी दोराई,छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष डॉ संजय यादव , प्रोक्टर डॉ राजेन्द्र भारती आदि उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




