केयू में कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल का गठन, विभिन्न संकायों के वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल

Feb 09, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डा) अंजिला गुप्ता ने कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) का गठन किया है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत संरचना विकास को मजबूती प्रदान करना है। परिषद में विभिन्न सदस्यों को नामित किया गया है और इसकी कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

केयू में कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल का गठन, विभिन्न संकायों के वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो (डा) अंजिला गुप्ता द्वारा कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) का गठन किया गया है। इस परिषद का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा आधारभूत संरचना विकास को सुदृढ़ करना है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार कुलपति परिषद की अध्यक्ष होंगी। प्रो-कुलपति, वित्तीय सलाहकार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रॉक्टर, कुलसचिव एवं विकास पदाधिकारी पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। विज्ञान संकाय से डॉ. नितीश कुमार महतो (प्राणीशास्त्र), डॉ. सोमनाथ कर (भौतिकी) एवं डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता (गणित) को नामित किया गया है। कला संकाय से डॉ. टी. के. खानरा (डीन, मानविकी) तथा डॉ. धर्मेंद्र रजक (मनोविज्ञान) और वाणिज्य संकाय से डॉ. भवानी मुड़ी को सदस्य बनाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुलपति द्वारा घाटशिला कॉलेज, टाटा कॉलेज, जे. आर. को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, बहरागोड़ा कॉलेज तथा महिला महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां के प्राचार्यों को परिषद में नामित किया गया है। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में डॉ. विकास नंदन एवं डॉ. मीनाक्षी मुंडा तथा गैर-शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में अमरदीप एवं प्रत्युष कुमार पाणि को शामिल किया गया है। सिंडिकेट प्रतिनिधि के रूप में डॉ. एस. पी. मलिक, प्राचार्य, बहरागोड़ा कॉलेज को परिषद में स्थान दिया गया है। एकेडमिक काउंसिल प्रतिनिधि के रूप में डॉ. कृष्णा प्यारे (डीन, विज्ञान), डॉ. सुनीता कुमारी (विभागअध्यक्ष, भूगोल विभाग) एवं डॉ. रणविजय कुमार (विभाग अध्यक्ष, वाणिज्य विभाग) को नामित किया गया है। राज्य उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अजय राज खलखो, उपनिदेशक को परिषद में शामिल किया गया है। सीसीडीसी, कोल्हान विश्वविद्यालय परिषद के सदस्य सचिव होंगे। अधिसूचना के अनुसार, पदेन सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी नामित सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। परिषद को तीन अतिरिक्त सदस्यों का सह-चयन करने का अधिकार भी प्राप्त है। यह परिषद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्थागत योजना एवं विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। डॉ. मीनाक्षी मुंडा सह प्रवक्ता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।