Kolhan University Archers Win Medals at All India Inter University Archery Championship 2024 ऑल इंडिया इंटर विवि राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में केयू को 3 पदक, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsKolhan University Archers Win Medals at All India Inter University Archery Championship 2024

ऑल इंडिया इंटर विवि राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में केयू को 3 पदक

चाईबासा के कोल्हान यूनिवर्सिटी के तीरंदाजों ने ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 में तीन पदक जीते। महिला वर्ग में कांस्य, पुरुष टीम में रजत और व्यक्तिगत...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 29 Dec 2024 01:26 AM
share Share
Follow Us on
ऑल इंडिया इंटर विवि राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में केयू को 3 पदक

चाईबासा। किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 में कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा के तीरंदाजों ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन कंपाउंड राउंड महिला वर्ग में प्रथम 50 मीटर दूरी में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के तीसरे दिन इंडियन राउंड के पुरुष वर्ग टीम ईवेंट (सदस्य - राजू बानरा, विजय धानवा, जगरन्नाथ गागराई एवं सुनिल हेस्सा) में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ के खिलाफ 5-5 बराबर अंक हासिल करते हुए दोनों ही टीम ने सुट ऑफ मुकाबला में कोल्हान यूनिवर्सिटी टीम को रजत (सिल्वर) मेडल जीता। वहीं, प्रतियोगिता के अंतिम दिन राजू बानरा ने इंडियन राउंड के व्यक्तिगत ऑलम्पिक राउण्ड के फाइनल ब्रोंज मेडल मैच में पंजाबी युनिवर्सिटी, पटियाला के तीरंदाज को 7-3 अंकों के अन्तर पराजित करते हुए कांस्य पदक जीता। केयू ने कुल 3 पदक जीता। केयू प्रशासन, केयू स्पोर्ट्स ऑफिसर मन्मथ नारायण सिंह ने केयू टीम मैनेजर डॉक्टर राजीव नमता, तीरंदाज प्रशिक्षक बीएस राव, सुमित मिश्रा, महर्षि महेन्द्र सिंकू, डीसाई मैडम, अमृत महतो ने तीरंदाजों को शुभकामनाएं दी। यह जानकारी तीरंदाजी प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।