ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में केयू ने जीता 3 पदक
चाईबासा की कोल्हान यूनिवर्सिटी के तीरंदाजों ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। पहले दिन महिला कंपाउंड राउंड में कांस्य, तीसरे दिन पुरुष टीम इवेंट में रजत और अंतिम...
चाईबासा। किट युनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता - 2024 में कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा के तीरंदाजों ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन कंपाउण्ड राउण्ड महिला वर्ग में प्रथम 50 मीटर दूरी में कांस्य पदक जीता। तथा प्रतियोगिता के तीसरे दिन इंडियन राउण्ड के पुरूष वर्ग टीम ईवेंट ( सदस्य - राजु बानरा, विजय धानवा, जगरन्नाथ गागराई एवं सुनिल हेस्सा) में चौधरी चरण सिंह युनिवर्सिटी, मेरठ के खिलाफ 5-5 बराबर अंक हासिल करते हुए दोनों ही टीम ने सुटऑफ मुकाबला में कोल्हान यूनिवर्सिटी टीम को रजत (सिल्वर) मेडल जीता। वहीं प्रतियोगिता के अंतिम दिन राजु बानरा ने इंडियन राउण्ड के व्यक्तिगत ऑलम्पिक राउण्ड के फाइनल ब्रोंज मेडल मैच में पंजाबी युनिवर्सिटी, पटियाला के तीरंदाज को 7-3 अंकों के अन्तर पराजित करते हुए कांस्य पदक जीता। केयु ने कुल 3 पदक जीता। केयु प्रशासन, केयु स्पोर्ट्स ऑफिसर मन्मथ नारायण सिंह ने केयु टीम मैनेजर डाॅक्टर राजीव नमता सर , तीरंदाजों प्रशिक्षक बी एस राव, सुमित मिश्रा ,महर्षि महेन्द्र सिंकू,डी साई मैडम ,अमृत महतो एवं तीरंदाजों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। यह जानकारी तीरंदाजी प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू ने दी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।