ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा राजा संरक्षक और काशी बने रौनियर वैश्य संघ के अध्यक्ष

राजा संरक्षक और काशी बने रौनियर वैश्य संघ के अध्यक्ष

रौनियर वैश्य संघ चाईबासा का 10वां वार्षिक अधिवेशन रवींद्र भवन में रविवार को हुआ। अधिवेशन में सामाजिक उत्थान को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने अपना वक्तव्य...

राजा संरक्षक और काशी बने रौनियर वैश्य संघ के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाMon, 30 Jul 2018 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

रौनियर वैश्य संघ चाईबासा का 10वां वार्षिक अधिवेशन रवींद्र भवन में रविवार को हुआ। अधिवेशन में सामाजिक उत्थान को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने अपना वक्तव्य रखा। इसके बाद संघ का नए सत्र के लिए चुनाव किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से संघ का सरंक्षक राजाराम गुप्ता, अध्यक्ष काशीनाथ साह, उपाध्यक्ष संतीत कुमार गुप्ता व दीपक गुप्ता, सचिव राजकिशोर साहू, संयुक्त सचिव शशिकांत गुप्ता एवं दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष जीत नारायण गुप्ता को चुना गया। इसके अलावा बबलू गुप्ता, कन्हैया प्रसाद गुप्ता, छोटे गुप्ता, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, चंदन गुप्ता, सुनील गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अधिवेशन में मुख्य रूप से समाज के मदन लाल गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, गोपाल गुप्ता, नवीन गुप्ता, कृष्ण प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें