एक दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन,40 कराटे कारो ने लिया भाग

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। 40 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें किहोन, काता, कुमीते और शारीरिक तथा मौखिक परीक्षा शामिल थी। सफल कराटेकारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

एक दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा  का आयोजन,40 कराटे कारो ने लिया भाग

चाईबासा।जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय मनोहरपुर में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया।ग्रेडिंग परीक्षा में विद्यालय से चयनित 40 छात्रो को कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल किया गया । उक्त परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन,काता,कुमीते के परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी ली गई । परीक्षा का संचालन जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट के देख रेख में हुआ।परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ,संस्था के भूतपूर्व सदस्य संजय सलिल होरो का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बनदाई पुरती के द्वारा किया गया। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा के अवसर पर विद्यालय के वार्डेन वनितेश झा, शिक्षक निर्मल कुमार महतो ,नित्यानंद महतो इमिलन जोजो, मुकेश महतो ,दीपक बाघेल उपस्थित थे । सफल कराटेकारो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 9 वीं क्यू रेड बेल्ट- सोमनाथ माहली, सूरज महतो, केशव महतो, टोंगेर चंम्पिया, रोयदास सुरीन आयुष महतो, सोमाय बेसरा, सुखदेव गुना, अर्जुन बोदरा, रोहित नायक, बाबूलाल भूमिज, राजेश चम्पिया, जोबला बेसरा, विक्रम महतो, रोंडे पूर्ति, मंजिल हेंब्रम ,सरवन कुमार महतो ,डोमा केराई, सुखवा मांझी ,कमल चंम्पिया, आयुष गोप, रंजीत लकड़ा, पतरश चंम्पिया, शरद महतो ,राजेश हॉसदा,गुना चम्पिया,लोहितकेश बेहरा, एंव बंदाय पुरती ने सफलता पाई ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।