कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 150 कराटेकार ने अपना दिखाया दम

Jan 12, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 150 कराटेकारों ने भाग लिया। परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते, शारीरिक और मौखिक परीक्षा शामिल थी। कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 150 कराटेकार ने अपना दिखाया दम

चाईबासा,संवाददाता। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन संत जेवियर कल्याण केंद्र में किया गया। इसमें मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा ली गई। यह जानकारी सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई निरंजन कुमार दास ब्लैक बेल्ट तृतीय डिग्री एवं सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री जापान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में लगभग 150 कराटेकारों ने विभिन्न स्कूलों से भाग लिया। ग्रेडिंग परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चाईबासा, संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगुटू शामिल थे।

ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में नंदनी मछुआ, जॉन हाइबुरू, रंजीत महतो, कुणाल मुंडा एवं दिशानी हेंब्रम रहे। 9वीं क्यू रेड बेल्ट में सामर्थ विजय, ईसावी तानिया, काव्यांश खनडाईत, तनुजा मछुआ, नंदनी मछुआ, सिरीतिका राम, आरभ सिंह, रुद्र प्रताप, लक्ष्य कुमार, दैविक दत्ता, अंशुमन महतो मिष्टी दास, विजय सिंह कोडा़, साहिल हाईबुरूं, जितेंद्र पिंगुवा, विओम गोपालन, विद्या बिरुवा, ज्योति रानी तुवीड, राजा सवैंया, रिमील कालुंडिया, जॉन हाईबुरु, प्रधान सवैंया, गौतम सुरीन, सर्वजीत पॉल समीर सुंडी, कुणाल मुंडा एंव अंगद रजक सफल रहे। इसी तरह से 8वीं क्यू ऑरेंज बेल्ट में एलीना कोलुंडिया, स्मृति सुरीन, विजय सिंह कोडा़, साहिल हाईबुरू श्रीतिका राम, कुणाल मुंडा, जितेंद्र पिंगुवा, व्योम गोपालन, विद्या बिरुवा, सृष्टि कुमारी श्याम नारायण केराई, ज्योति रानी तुबीड, जॉन हाइबुरु, राजा सावैंया, रिमिल कालुंडिया, प्रधान सवैंया, सर्वजीत पाल, गौतम सुरीन, समीर सुंडी ,साक्षी किरण सुम्बूरूई, नाव्या निष्ठा, यशवंत वारी, कृष्णा सवैंया ,तनुज ईंगुल गागराई, जीमीत लागुरी, रितिका बिरूवा, सानवी ईचागुटू, अभिषेक सिंकू ,चंद्रप्रभा सिंकू, पंकज पाड़िया, तृप्त कुमार पान, प्रृषा सानवी देवगम ,एशलिन हेंब्रम विशाखा सवैंयाँ, अर्पिता गरनायक, श्रद्धा गुप्ता, करण सोय, स्वरूप कुमार पांजा, स्नेहानस पति, जीत सवैंया, सिद्धार्थ अमन लागुरी, कल्पना दास, आदरिजा डे, दिव्यांशी खंडाईत, मंजू बोदरा, मिशिका सवैंया, सरिना बारी परीक्षा में कामयाब रहे। 7वीं क्यू येलो बेल्ट में परिधि लागुरी, रियाना जारिका, आर्यन पार्ट पिंगुवा, मंगल तिरया, समीर सावैंया, कृष्णा सवैंया, आशीष कुमार सिंहा, शौर्य सागर गागराई, रमन बिरुली, आरव कुमार, हर्षित डोगरा, अभनी मालहो हेंब्रम, एंजलिना पूर्ति, एंजिल सरदार, मनीषा सरदार, स्मृति सुमन दोंगो, रितु मिंज, विराज गोप, चिराग गोप, एलीना कालुंडिया सुजल कुमार, बामिया देवगम रोहन कुदादा, अर्पित सुम्बूरूई, आषीश पाड़िया, मयूरी सुम्बूरूई, बलवामन सवैंयाँ, आलोक तापे, शेरिन जैस्मिन हस्दक, सौरव सवैंया, एरिका इविना इक्का, दिशानी हेंब्रम, स्टार सुंडी, सुशांत हसदक, कुशल कारवा एवं मनीष सरदार थे। 6वीं क्यू ग्रीन बेल्ट में रियाना जारिका, सौरभ बिरुवा, विराज सिंह, आराध्या रोय, श्रेया श्री हेंब्रम, रमन बिरुली, आरव कुमार, हर्षित डोगरा, शौर्य सागर गागराई, श्याम पिंगुवा, देवाशीष गोप सफल रहे। 5वीं क्यू पर्पल बेल्ट में कार्तिक सिंह, अलिशमा कुजूर, टिया सुंडी, स्नेहा प्रजापति, पीयूष, आदित्य सवैंया, अर्पित विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, देवेश राम प्रजापति, लक्ष्य विश्वकर्मा, सिमरन जारिका, आयुषी रही। चौथी क्यू पर्पल स्ट्राइप बेल्ट में निहाल गोप, मधु हेंब्रम, राहुल लियांगी, रंजीत महतो, मिशिका गागराई, सुप्रिया सुंडी, दीपिका सिंकू, पेलीन मुंडा, आदित्य देवगम, सम्राट ईचागुटू सुंडी, काव्य कृति सुंडी, एंव सिमरन जारिका शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;