
नाई विकास मंच महिला मोर्चा का स्थापना दिवस 8 को
चाईबासा में नाई विकास मंच और महिला मोर्चा की बैठक हुई। 8 फरवरी को महिला मोर्चा की स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने समाज के हित में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया और महिलाओं को अपने योग्यता के अनुसार काम करने की सलाह दी।
चाईबासा। नाई विकास मंच तथा नई विकास मंच महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक गुरुवार को रंजन ठाकुर के आवास में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी को नाई विकास मंच महिला मोर्चा की स्थापना दिवस हनीवेल टेंट हाउस सरायकेला मोड में दिन के 11:00 बजे से मनाया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने कहा कि आज संकुचित विचार से ऊपर उठकर समाज के हित में काम करने की जरूरत है। महंगाई और दैनिक घरेलू खर्च को ध्यान में रखते हुए समाज की महिलाओं को भी अपने योग्यता के हिसाब से कोई काम करना होगा। बैठक में दीपनंदन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, दिलीप ठाकुर, राजीव ठाकुर, पूनम ठाकुर ,रंजन ठाकुर, रमेश प्रमाणिक, छाया देवी, रेणु देवी आदि उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




