रंगारंग कार्यक्रम के साथ जोड़ा महोत्सव शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

मंगलवार को मलूका रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को लेकर मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा ने मजदूरों से मुलाकात की और उनकी स्थिति

रंगारंग कार्यक्रम के साथ जोड़ा महोत्सव शुरू

जगन्नाथपुर, संवाददाता। मंगलवार को मलूका रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को लेकर मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा ने मजदूरों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि महिला मजदूरों को मात्र 300 रुपये और पुरुष मजदूरों को 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है, जो सरकार द्वारा निर्धारित दर से कम है। साथ ही, उन्हें काम के दौरान मास्क, जूते और दस्ताने जैसी आवश्यक सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। मजदूरों को संबोधित करते हुए जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि मजदूरों को अपने खून-पसीने की कमाई का पूरा हक मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान महंगाई को देखते हुए सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी दर तय की जाती है, लेकिन उसका पालन नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि कम मजदूरी के कारण ही राज्य में मजदूरों का पलायन बढ़ रहा है। मुंडा ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार मजदूरों का हक मार रहे हैं और इसमें उच्च अधिकारियों की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार डीआरएम को धरना-प्रदर्शन के माध्यम से न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों को उनका हक नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सह जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया सहित अन्य यूनियन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।