गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी व मुंडा ने जताया आभार

Apr 07, 2026 03:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों को प्राथमिकता देकर बहाली प्रक्रिया की जा रही है। यह झारखंड में एक सकारात्मक पहल है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जागी है। क्षेत्र के श्रमिक यूनियनों और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हुआ है।

गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी व मुंडा ने जताया आभार

गुवा। गुवा सेल प्रबंधन द्वारा हाल ही में की जा रही बहाली प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं एवं बेरोजगारों को प्राथमिकता दिए जाने से क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है। झारखंड में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जहां पहली बार इतने बड़े स्तर पर आसपास के गांवों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है। गुवा दौरे पर पहुंचे सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम एवं जोजोगुटू गांव के मुंडा कानुराम देवगम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम स्थानीय युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय बेरोजगार युवा रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिसे अब गुवा सेल प्रबंधन ने पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने आगे बताया कि इस बहाली प्रक्रिया को सफल बनाने में गुवा सेल प्रबंधन के साथ-साथ क्षेत्र के सभी श्रमिक यूनियनों, 18 गांवों के मुंडा एवं ग्रामीणों का अहम योगदान रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिल रही है। लागुड़ा देवगम और कानुराम देवगम ने इस पहल के लिए गुवा सेल प्रबंधन, सभी यूनियनों, मुंडाओं और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह समन्वय और सहयोग बना रहा, तो आने वाले समय में क्षेत्र के और भी युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र का विकास संभव हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।