
रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को मिला नियुक्ति पत्र
नोवामुंडी में शनिवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिप चेयरमेन लक्ष्मी सुरेन ने इसका उद्घाटन किया। विभिन्न नियोजनालयों से बेरोजगारों ने भाग लिया और साक्षात्कार दिया। 453 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 173 को सफल घोषित किया गया और 31 को नियुक्ति पत्र दिए गए।
नोवामुंडी,संवाददाता। श्रम रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्ववाधान में किरीबुरु नियोजनालय की ओर से शनिवार को नोवामुंडी पुराने प्रखंड कार्यालय प्रांगण में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।रोजगार मेले का उदघाटन जिप चेयरमेन लक्ष्मी सुरेन ने सीओ मनोज कुमार,बीडीओ पप्पू रजक व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया गया।रोजगार मेले में किरीबुरु व चाईबासा के अलावा विभिन्न नियोजनालयों के अलग-अलग विभागों में नाम पंजीयन कराए बेरोजगार रोजगार पाने के ख्याल से शामिल हुये।साक्षात्कार टीम के पींटू गुप्ता के समक्ष नियोजनालय से संबंधित रजिस्ट्रेशन कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड लेकर पहुंचे लोगों का साक्षात्कार लिया गया।रोजगार मेले में दसवीं पास से लेकर इंटर,स्नातक,आईटीआई,डिप्लोमा,बीटेक आदि प्रशिक्षण प्राप्त किये लोगों को आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्राइवेट कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय को मौका देने के प्रावधान का वास्तविक लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रखंड स्तर पर भी शिविर आयोजित कर रोजगार प्रदान की जा रही है। इस मौके पर रोजगार के लिए चयनित कुछ अभ्यर्थियों को अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र भी दिया गया। रोजगार मेला में स्थानीय नियोजकों में एलीट फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड,सिडको इंडस्ट्रियल इस्टेट, त्रिशूर, केरल,एलआईसी ऑफ इंडिया,केओएल पीबीए कंस्ट्रक्शन,रेवेल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रांची,हायर एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड,पुणे, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के साथ कई नियोजकों द्वारा स्टाल बनाये गए थे। साक्षात्कार टीम के समक्ष 453 लोगों ने नियोजनालय से संबंधित रजिस्ट्रेशन कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड लेकर पहुंचे लोगों का साक्षात्कार लिया गया।साक्षात्कार के दौरान सफल 173 उम्मीदवारों का चयन किया गया।चयन किये गए 31 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




