
प्रदेश स्तरीय पर्यटक मित्रों का विभिन्न समस्याओं को लेकर हिरणी फॉल में बैठक आयोजित
बंदगांव में हिरनी जलप्रपात पर पर्यटक मित्रों की बैठक हुई जिसमें डॉ विजय सिंह गागराई ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। पर्यटक मित्रों ने बताया कि उन्हें मानदेय, पीएफ, और पहचान पत्र नहीं मिलते हैं। डॉ...
बंदगांव- पश्चिमी सिंहभूम जिला के प्रसिद्ध हिरनी जलप्रपात में प्रदेश स्तरीय पर्यटक मित्रों की बैठक प्रभारी लेम्सा पुरती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे. बैठक में पर्यटक मित्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश के पर्यटक मित्रों के साथ झारखंड सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है .हम लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है .उन्होंने कहा सरकार हम लोगों को मानदेय के रूप में 11518 रुपये देता है. मगर फॉल के साफ-सफाई के साथ-साथ टिकट काटना, जीवन रक्षक काम करना एवं पैसों का लेनदेन के लिए अकाउंटेंट तक बना दिया है .जबकि उन्हें महीना में मात्र 26 दिन का ही मानदेय दिया जाता है. चार दिन छुट्टी के नाम पर मानदेय काट लिया जाता है. वहीं हम लोगों को कोई पीएफ भी नहीं कटता है. यहां तक की जीवन बीमा भी नहीं है. हम लोगों को अब तक परिचय पत्र भी नहीं मिला है. कोई जीवन बीमा या पॉलिसी या अनुकंपा पर नौकरी कुछ भी सरकार नहीं दे रही है. कोई ड्रेस कोड भी नहीं दिया गया है.आई कार्ड और ड्रेस कोड नहीं होने के चलते कई बार पर्यटक लोग सवाल करने लगते हैं।

उन्हें विश्वास नहीं होता है कि हम पर्यटक मित्र हैं। सुबह 4 से लेकर देर शाम तक फॉल में ड्यूटी करना पड़ता है .मगर जो उनका मानदेय है वह उचित मात्रा में नहीं मिल पाता है .इसके कारण वह अभाव के सहारे अपने जीवन जी रहे हैं. मानदेय भी हर महीने नहीं मिलता है. 3 महीना से 5 महीने के बाद जाकर मिलता है. जिस कारण घर चलाने एवं अन्य समस्या एवं बीमार होने पर होने काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. सारी समस्या सुनने के पश्चात डॉ विजय सिंह गागराई ने पर्यटक मित्रों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समस्या दूर की जाएगी. उन्होंने कहा जितने भी पर्यटक मित्र हैं सब झारखंड के वासी हैं. यह लोग भूमिपुत्र हैं. यहां के स्थानीय लोगों का शोषण होने नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा इन लोगों की समस्या का समाधान बहुत ही जरूरी है .उन्होंने प्रदेश से आए हुए सभी जिलों के पर्यटक मित्रों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों की समस्या का समाधान दूर की जाएगी. इस मौके पर हुंडरू फॉल से राजकिशोर प्रसाद, जोन्हा जलप्रपात से राजेन्द्र महतो,सीता फॉल से सोहन बेक,दशम फॉल पूर्वी से जोगेश्वर अहीर, पश्चिम से बचन नाग, पंचघाघ से दुर्गा भेंगरा,हिरणी फॉल से नंदराम पूर्ति,बूढ़ा घाघ से मनबहल मिस्त्री,मंगल सिंह मुंडा,सुमंत लोहरा,पतरास होरो समेत विभिन्न पर्यटक मित्र उपस्थित थे.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


