चाइबासा बार के सभी अधिवक्ताओं को मिला स्टेट बार कौंसिल का आईडी कार्ड
चाईबासा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो ने अधिवक्ताओं के बीच आईडी कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्ड हर अधिवक्ता की अलग पहचान सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कई प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे।
चाईबासा। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने बुधवार को बार परिसर में स्टेट बार काउंसिल द्वारा निर्गत आईडी कार्ड का वितरण अधिवक्ताओं के बीच किया। इस अवसर पर अनिल महतो ने कहा ने कहा कि स्टेट बार कौंसिल ने अधिवक्ताओं को आईडी कार्ड इस लिए दिया कि हर अधिवक्ता का एक अलग अपना पहचान हो। उन्होंने स्टेट बार कौंसिल को आईडी कार्ड प्रदान करने के लिए बघाइ दी।इस मौके पर मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज कुमार, सतीश चंद्र महतो, दामोदर विश्वकर्मा, किशोर महतो, गौरांग महतो, राकेश पांडे, कृष्णा महतो,आनंद वर्धन प्रसाद, राजा राम गुप्ता, महेश निषाद, अनीश अहमद, शरण पान,नीम चंद्र राम के अलावा सभी अधिवक्ता उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


