झारखंड पुलिस एसोसिएशन चाईबासा शाखा का चुनाव आज
झारखंड पुलिस एसोसिएशन चाईबासा शाखा का चुनाव रविवार, 29 दिसंबर को होगा। चुनाव के लिए पर्यवेक्षक रांची और जमशेदपुर से आए हैं। नामांकन प्रक्रिया सुबह 7 से 8 बजे तक चलेगी, और मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे...

चाईबासा, संवाददाता। झारखंड पुलिस एसोसिएशन चाईबासा शाखा का चुनाव रविवार को होगा। चुनाव कराने के लिए प्रक्षेत्रीय मंत्री रांची और क्षेत्रीय मंत्री जमशेदपुर के अलावा झारखंड पुलिस एसोसिएशन केन्द्रीय कमेटी ने जमशेदपुर शाखा के चार लोगों को पर्यवेक्षक बनाया है। इसमें प्रक्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्रीय मंत्री मोती लाल के अलावा जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष रमाकांत राम, सचिव बिजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव एमके पांडेय और कोषाध्यक्ष मो. फिरोज अंसारी शामिल हैं। चुनाव कराने के लिए सभी पर्यवेक्षक चाईबासा पहुंच गए हैं। चाईबासा शाखा से चुनाव लड़ने के लिए एक दल के उम्मीदवारों का नाम सामने आया है। इसमें अध्यक्ष पद में पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत मुंडा, उपाध्यक्ष के लिए पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकान्त कुमार, सचिव पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार राय, संयुक्त सचिव पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक अमलेश कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए पुलिस अवर निरीक्षक केशव कुमार मेहता शामिल हैं। चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि 29 दिसम्बर को सुबह 7 से 8 बजे तक नामांकन प्रकिया चलेगी। नाम वापसी का समय सुबह 8.30 बजे निर्धिरित है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और शाम 6 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। देर रात तक परिणाम की घोषणा होगी। चुनाव पदाधिकारियो ने बताया कि यह चुनाव 22 दिसंबर को होना था, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।