देश मे बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ झामुमो ने दिया धरना
चाईबासा में झामुमो ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि ने आम जनता की जिंदगी को कठिन बना दिया है। खाद्य सामग्री की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जिससे मासिक बजट बिगड़ गया है।
चाईबासा । चाईबासा में पुराना उपायुक्त कार्यालय के सामने केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ झामुमो ने धरना प्रदर्शन किया । झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
महंगाई के कारण
हालात यह हैं कि आम आदमी का मासिक बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और बचत करना तो दूर, गुजारा करना भी चुनौती बन गया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।
ईंधन की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में ईंधन के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। बाजार में सब्जियों, दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। परिवहन महंगा होने से हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। छोटे दुकानदार और व्यवसायी भी इस स्थिति से परेशान हैं, क्योंकि बिक्री में गिरावट आ रही है और मुनाफा कम होता जा रहा है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम , सचिव राहुल आदित्य , प्रवक्ता बुधराम लागुरी , जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेंन, केशर परवेज , राजाराम गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


