Chaibasa News: झामुमो का महाधरना 19 सितंबर को, पर्यवेक्षक नियुक्त

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा भाजपा सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ 19 सितंबर को महाधरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। झामुमो ने हर प्रखंड एवं नगर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जो कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Chaibasa News: झामुमो का महाधरना 19 सितंबर को, पर्यवेक्षक नियुक्त

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से 19 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड एवं नगर मुख्यालयों में एक दिवसीय महाधरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

प्रदर्शन की तैयारी

कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए झामुमो जिला समिति ने जिले के प्रत्येक प्रखंड एवं नगर के लिए एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि नियुक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में प्रखंड एवं नगर समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा महाधरना में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारी करेंगे।

नियुक्त पर्यवेक्षक

जिला समिति द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों में टोंटो प्रखंड के लिए बुधराम लागुरी, गोईलकेरा के लिए राहुल आदित्य, चाईबासा नगर के लिए सुभाष बनर्जी, खूंटपानी का बिरसा कांडे तिउ, सदर चाईबासा प्रखंड का मन्नाराम कुदादा, झींकपानी का हरिलाल करजी, हाटगम्हरिया का विकास कुमार गुप्ता, तांतनगर का विश्वनाथ बाड़ा, मंझारी का चन्द्र मोहन बिरुवा, कुमारडूंगी का दिनेश चंद्र महतो, मझगांव का मो. मुजाहिद, जगन्नाथपुर का अभिषेक सिंकू, नोवामुंडी का इकबाल अहमद, मनोहरपुर का वंधना उरांव, सोनुवा का विनय प्रधान, गुदड़ी का अकबर खान, चक्रधरपुर का भुवनेश्वर महतो, चक्रधरपुर नगर का रामलाल मुंडा तथा बंदगांव प्रखंड से प्रेम मुंडरी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सामान्य सवाल

✦झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कब और कहाँ प्रदर्शन आयोजित किया?−
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 19 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड एवं नगर मुख्यालयों में प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: झामुमो का महाधरना 19 सितंबर को, पर्यवेक्षक नियुक्त