Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Movement Activists Honored 181 Recognized in Chaibasa Ceremony

जिला के 181 चिन्हित झारखण्ड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

चाईबासा में 181 झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। यह समारोह कोल्हान विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री दीपक विरूवा ने किया। चक्रधरपुर प्रखंड से सबसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 24 Jan 2025 03:02 PM
share Share
Follow Us on
जिला के 181 चिन्हित झारखण्ड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत कुल 181 चिन्हित झारखण्ड आंदोलनकारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कोल्हान विश्वविद्यलाय चाईबासा स्थित आडिटोरियम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का राज्य के मंत्री दीपक विरूवा सहित अन्य अतिथियों ने दीप जला कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एडीसी ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि किशोरी, डीआईजी, डीसी, एसपी, डीडीसी, सदर एसडीओ, एसडीपीओ, सहित जिला के अन्य अधिकारी मौजूद थे। सम्मान समारोह में चक्रधरपुर प्रखंड से सबसे अधिक 51 लोगों को झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया गया है। वहीं मनोहरपुर प्रखंड से 29, नोवामुंडी प्रखंड से 23, सोनुआ प्रखंड से 15, जगन्नाथपुर प्रखंड से 14, खुटपानी प्रखंड से 14, सदर प्रखंड से 12, बंदगांव प्रखंड से 8, हटगामरिया प्रखंड से 6, गोइलकेरा प्रखंड से 2, मझगांव प्रखंड से 2 लोगों को झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया है। वहीं झींकपानी, टोंटो, मंझारी, तांतनगर, कुमारडूंगी से 1-1 आंदोलनकारी को चिन्हित कर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें