Jharkhand Minister Urges Peaceful Durga Puja Celebration in Chaibasa शांति और सद्भावना के माहौल मे हर्षोल्लास के साथ मनाएँ दुर्गा पूजा - बिरुवा, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Minister Urges Peaceful Durga Puja Celebration in Chaibasa

शांति और सद्भावना के माहौल मे हर्षोल्लास के साथ मनाएँ दुर्गा पूजा - बिरुवा

झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने चाईबासा में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सद्भावना के साथ उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करने का आश्वासन दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 31 Aug 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
शांति और सद्भावना के माहौल मे हर्षोल्लास के साथ मनाएँ दुर्गा पूजा - बिरुवा

चाईबासा। झारखंड सरकार के मंत्री एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाइबासा के मुख्य संरक्षक दीपक बिरुवा ने लोगो से पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी शांति और सद्भावना के माहौल मे हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क, लाइट सहित जो भी समस्याएँ हैँ, उनके समाधान के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए उसका निदान कराया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा पूजा समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक बुला कर चर्चा की जाएगी। श्री बिरुवा रविवार को रवींन्द्र भवन मे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक मे बोल रहे थे।

उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान अपने दायित्व का भली भांति निभाने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने की। श्री प्रकाश ने समय पर दुर्गा पूजा की शोभायात्रा निकालने और प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की। उन्होंने शोभायात्रा मे फ़िल्मी गीत के बजाए धार्मिक गीत बजाने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी पूजा समितियों से आपसी सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। समिति के संरक्षक राजीव नयनम ने पिछले वर्ष की गतिविधियों एवं पुरस्कार वितरण समारोह की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। बैठक मे विसर्जन की तिथि को लें कर विचार विमर्श किया गया। समिति के संरक्षक विजय राज यादव ने मंत्री श्री बिरुवा को बुके दें कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक श्री यादव, मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंदन पाण्डेय,, त्रिशानु राय, दिलीप खंडेलवाल, रितेश कुमार चिरानिया और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम का संचालन महासचिव आनंद प्रियदर्शी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव आशीष कुमार सिन्हा ने किया। कमिटी का विस्तार करते हुए देवनाथ द्विवेदी को समिति का संयुक्त सचिव एवं सुकुमार दर्रीपा (बाबू) को समिति का कानूनी सलाहकार बनाया गया। समिति के उपाध्यक्ष संजय चौबे को चाईबासा चैबर ऑफ कामर्स एन्ड इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विकास शर्मा को चैबर का कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर माला पहना कर उनका अभिन्दन किया गया। इस बैठक मे चाईबासा के सभी 22 दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।