Chaibasa News: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रामा पांडे की अध्यक्षता में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में युवाओं और महिलाओं को अधिक अवसर देकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Chaibasa News: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में शनिवार देर शाम एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में संगठन के विस्तार एवं युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए 29 नए लोगों को सक्रिय कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

रामा पांडे का बयान

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने युवाओं और महिलाओं को अधिक अवसर देकर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठन की प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी सेल कर्मियों एवं ठेका मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। बैठक में सेल कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ठेका मजदूर एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

सामान्य प्रश्न

बैठक में नए पदाधिकारियों को कौन-कौन से पद दिए गए?
नई कार्यकारिणी में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव बनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।