Chaibasa News: महिलाओं व ठेका मजदूरों को दी योजना की जानकारी
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन गुवा पहुंचीं। उन्होंने झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला परिषद अध्यक्ष ने महिलाओं और ठेका मजदूरों से आत्मनिर्भरता के लिए स्वरोजगार योजनाओं में पंजीकरण कराने की अपील की, खासकर बढ़ती बेरोजगारी के संदर्भ में।

Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन मंगलवार देर शाम गुवा पहुंचीं। यहां झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार एवं यूनियन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ठेका मजदूरों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए झारखंड सरकार महिलाओं और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं चला रहीं हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने की अपील की।

