20वें दिन भी जारी रही रसोइया संघ की हड़ताल
जगन्नाथपुर 09 मार्च फाइल 03 20वें दिन भी जारी रही रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष

जगन्नाथपुर। झारखंड प्रदेश रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रही। संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत 18 फरवरी से आंदोलनरत है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से रसोइयों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कोचड़ा में एक रसोइया द्वारा मध्याह्न भोजन बनाए जाने की सूचना पर जिला स्तरीय कमेटी विद्यालय पहुंच गई। मामले की पुष्टि होने पर संबंधित रसोइया पर तत्काल त्यागपत्र देने का दबाव बनाया गया। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण होते देख विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।संघ
के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2004 से लगातार सेवा के बावजूद उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। लंबे समय तक मांग उठाने के बाद वर्ष 2005 में रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह और बाद में वर्ष 2015 से इसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया। वर्तमान में रसोइयों को प्रतिदिन लगभग 100 रुपये, यानी करीब 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।संघ का कहना है कि 21 वर्षों से सेवा देने के बावजूद मात्र 3000 रुपये में किसी परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं है। इसलिए सरकार को उनकी स्थिति और मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


