दो केंद्रो पर 694 बच्चों ने दी नौंवी की परीक्षा, 11 अनुपस्थित रहे
झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मझगांव प्रखंड के दो केंद्रों में हुई। कुल 430 परीक्षार्थियों में से आठ अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। सुरक्षा प्रबंध और निगरानी के साथ दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई।

मझगांव। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित नौवीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा मझगांव प्रखंड के दो केंद्रों में पीएमश्री परीक्षा पल्स टू मझगांव व प्लस टू तरतरिया में परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई। इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव केंद्र में प्रखंड के चार विद्यालय के बेसिक स्कूल जानुमपी, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय घोड़ाबंधा, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय पड़सा, उच्च विद्यालय कृष्णगढ़ कुल 430 परीक्षार्थियों में से आठ अनुपस्थित रहे। वहीं, उच्च विद्यालय तरतरिया परीक्षा केंद्र में प्लस टू मझगांव, प्रस्तावित उच्च विद्यालय खड़पोस के कुल 275 में से तीन अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में हुई।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी तथा एडमिशन लैंग्वेज की परीक्षा ली गई। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित हुई। इसमें गणित, विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नपत्र दो परीक्षार्थियों और वीक्षक की उपस्थिति में खोले गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए थे। मौके पर केंद्राधिक्षक मझगांव के सबिता बिरुवा, तरतरिया के विजय लक्ष्मी बिरुवा, वीक्षक के रूप में महिप किशोर पिंगुवा, मोनिका मुर्खी, ललिता पिंगुवा, मयुर गोर, अजीत उरांव, रंजिता किडो, प्रेमलता भुईंया, निधि टोप्पो, सुखमति कूजुर आदि वीक्षक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


