ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा जनता कर्फ्यू : आज बंद रहेगा मंगलाहाट

जनता कर्फ्यू : आज बंद रहेगा मंगलाहाट

जनता कर्फ्यू को लेकर शनिवार को मंगलाहाट बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार को पूरा दिन बाजार बंद रहेगा। शनिवार को लोगों ने जरुरतों के सामानों की खरीदारी...

 जनता कर्फ्यू : आज बंद रहेगा मंगलाहाट
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSat, 21 Mar 2020 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जनता कर्फ्यू को लेकर शनिवार को मंगलाहाट बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार को पूरा दिन बाजार बंद रहेगा। शनिवार को लोगों ने जरुरतों के सामानों की खरीदारी की। खासकर सब्जी बाजार में लोगों की ज्यादा भीड़ देखी गई। शनिवार को अधिकांश लोग मास्क लगाकर बाजार पहुंचे। वहीं, बाजार में सब्जी बेचने पहुंचे कई किसानों को भी मास्क व मूंह में रुमाल बांधे देखा गया। खूंटपानी के राईहातू के किसान घोसा बानरा ने कहा कि वे कोरोना को लेकर जागरूक हैं। गांवों में इस लिए पूजा पाठ किया जा रहा है। अधिकांश लोगों ने मांसाहार छोड़ दिया है। गुरुहातू के निवासी राजू आल्डा ने कहा कि कोरोना की जानकारी है। इसलिए इससे बचने के लिए उन्होंने मास्क खरीदी है। सराकार की ओर से दिए गए उपायों को अनुपालन कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें