ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा मझगांव में छह अगस्त को होगा झामुमो का महाधिवेशन

मझगांव में छह अगस्त को होगा झामुमो का महाधिवेशन

मझगांव प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का महाधिवेशन छह अगस्त को होगा। बुधवार को मझगांव विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सिरका ने बताया कि इस...

मझगांव में छह अगस्त को होगा झामुमो का महाधिवेशन
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 01 Aug 2018 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मझगांव प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का महाधिवेशन छह अगस्त को होगा। बुधवार को मझगांव विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सिरका ने बताया कि इस महाधिवेशन में प्रत्येक पंचायत से 30 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इनमें मुख्य रूप से मानकी मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद, एसएचजी महिलाएं भी उपस्थित रहेंगी। सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव सह सदर विधायक दीपक, विशिष्ट अतिथि मझगांव विधायक निरल पूर्ति, जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, जिला सचिव सोनाराम देवगम केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई आदि उपस्थित होगें। निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य सोमनाथ चातार, जिप सदस्य शशिभूषण पिंगुवा, मो.मोजाहिद, जाने आलम, मो.आबेदिन, रशिद अहमद, धनुर्जय पिंगुवा, मो. जरीफ आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें