जगन्नाथपुर : टीबी मरीजों को मिला फूड बास्केट
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगन्नाथपुर में निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत 15 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार टोकरी (फूड बास्केट)

जगन्नाथपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगन्नाथपुर में निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत 15 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार टोकरी (फूड बास्केट) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने 15 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए उनके बीच पोषाहार टोकरी का वितरण किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयंतो कुमार, कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार गुप्ता, पिंटू गुप्ता (एसटीएस), ओम प्रकाश ठाकुर (पीपीएम) एवं बंटी निषाद (बीपीएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


