जगन्नाथपुर : बाइक चोरी का मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

जगन्नाथपुर के हेसापी मोगरा गांव निवासी जमादार सिंकू ने जगन्नाथपुर थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। 6 मई को दर्ज मामले में बताया गया है कि...

default image

चाईबासा। जगन्नाथपुर के हेसापी मोगरा गांव निवासी जमादार सिंकू ने जगन्नाथपुर थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। 6 मई को दर्ज मामले में बताया गया है कि 28 अप्रैल 2024 को रात के लगभग 8:00 बजे जगन्नाथपुर बाजार से बाइक लेकर अपना घर जा रहा था। रास्ते में गाडाबासा में पुल के पास बाइक में तेल खत्म हो गया। वह बाइक को ढकेल कर ले जाना चाहा। लेकिन नहीं ले जा सका। वह बाइक को पुल के पास ही खड़ा कर तेल लाने के लिए घर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो गाड़ी गायब पाया। लगातार खोजबीन किया गया। लेकिन बाइक नहीं मिली। 6 मई को थाना में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa Newsजगन्नाथपुर : बाइक चोरी का मामला दर्ज