गुवा आजीविका महिला संकुल संगठन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी पहचान को मजबूत करने के लिए प्रेरणादायक रहा।

गुवा आजीविका महिला संकुल संगठन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

गुवा । गुवा आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा गुवा पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुटता, आत्मनिर्भरता तथा सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी एवं पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सीसी चिंतामणि, आईपीआरपी इंद्रजीत, सीएलएफ अध्यक्ष नीलम समद, सचिव रमाराज दी, कोषाध्यक्ष संजू दी तथा टीआरआई से स्वाति एवं प्रियंका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कई मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, शंख बजाओ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं संगीत प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी आनंदमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सीएलएफ की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी सशक्त पहचान बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की सफलता के लिए सीएलएफ टीम एवं सभी सहयोगियों की सराहना की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।