महिला कॉलेज में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
महिला कॉलेज चाईबासा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो रिंकी दोराई ने महिलाओं के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मोटिवेशनल नृत्य और कविता प्रस्तुत की गई। कई प्राध्यापक और छात्राएं उपस्थित थीं।

चाईबासा, संवाददाता। महिला कॉलेज चाईबासा के राष्ट्रीय सेवा योजना और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं के सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ मीनाक्षी मुंडा थीं। मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक प्रो रिंकी दोराई ने कहा कि आज समाज में महिलाओं के अच्छे और साहस भरे कार्यों को सराहनीय और सम्मान की आवश्यकता है। वहीं दीपिका और गुड़िया के द्वारा मोटिवेशनल नृत्य पेश किया गया। सिसिलिया ने मोटिवेशनल कविता प्रस्तुत किया। मौके पर प्रो विकास मिश्रा, मोबारक करीम हाशमी, डॉ राजीव लोचन नमता, प्रो प्रीति देवगम, डॉ पुष्पा कुमारी, प्रो सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो धनंजय कुमार, प्रो मदन मोहन मिश्रा, डॉ अंजना सिंह, डॉ रूबी कुमारी, प्रो सोनमई सुंडी, शताब्दी दत्ता, दीपिका कुमारी अन्य प्राध्यापक और बी एड की छात्राएं उपस्थित थीं।इन्हें
किया गया सम्मानित : कार्यक्रम में डॉ. मानोसी संतरा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. ललिता सुंडी (इतिहासकार और सहायक प्रोफेसर), शांति किस्कू (सीआरपीएफ कमांडेंट), शालिनी सराफ (सामाजिक उद्यमी), दीपाली साहू (कथक और छऊ नृत्यांगना), इंद्राणी कुमार (युवा अन्वेषक), तुलसी करवा (राष्ट्रीय स्तर की पैरा तीरंदाज), प्रमिला पात्रा (नशा मुक्त जागृति अभियानकर्ता), रीता सुरीन (प्रगतिशील किसान), बेला जेराई (सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता), बासमती बिरुआ (सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता) रासमनी दासब्या (सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता), शीतल सुगंधिनी बागे (थिएटर कलाकार) को सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


