Chaibasa News: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता अभियान
Chaibasa News: नोवामुंडी में टाटा स्टील फाउंडेशन के ‘सबल’ कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर एक विशेष सामुदायिक आयोजन किया। इस आयोजन में 172 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें बधिर बच्चे, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं समुदाय के सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य सांकेतिक भाषा और बधिर संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। जब शब्द साथ नहीं होते, तब हाथों के संकेत संवाद का माध्यम बनते हैं। यही संवाद, समझ और समानता का संदेश लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन के ‘सबल’ कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर नोवामुंडी में एक विशेष सामुदायिक आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में 172 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें बधिर बच्चे, उनके अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, समुदाय के सदस्य, जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले लोग तथा नोवामुंडी और जोड़ा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक शामिल रहे। अभियान के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता एवं सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन पहलों के माध्यम से लगभग 1,138 लोगों तक पहुंच बनाई गई, जिससे सांकेतिक भाषा और बधिर संस्कृति के प्रति समझ, संवेदनशीलता तथा स्वीकार्यता को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में प्रेरणा समिति के प्रतिनिधियों, नोवामुंडी कॉलेज के डॉ. मनोजित विश्वास, सामुदायिक कार्यकर्ताओं, बधिर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों सहित विभिन्न हितधारकों और गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

