मजदूर दिवस पर निकली बाइक रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 1 मई को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने बाइक रैली निकाली। श्रमिकों ने अंबेडकर चौक से रैली शुरू की और अपने अधिकारों और एकता का संदेश दिया। रैली के बाद सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में संघ के महासचिव समेत कई श्रमिक शामिल हुए।

मजदूर दिवस पर निकली बाइक रैली

गुवा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु-किरीबुरू इकाई ने बाइक रैली निकाली। श्रमिकों ने अंबेडकर चौक से मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपने अधिकारों, एकता और संघर्ष का संदेश दिया। मोटरसाइकिलों पर सवार होकर श्रमिकों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और मजदूर एकता, हक और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। रैली के उपरांत संघ के सदस्यों ने सेल किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। कार्यक्रम में संघ के महासचिव अफताब आलम के नेतृत्व में इंतखाब आलम, अमरनाथ यादव, सुनील पासवान, संजय तिग्गा, मुन्ना राउत, सोमा नाग, अशोक पान, मोब्बसर समेत बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।