सड़क सुरक्षा को लेकर हुई वाहनों की जांच, तीन पर जुर्माना
चाईबासा में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के लिए एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच में हेलमेट, सीट बेल्ट, और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। अनियमितताओं पर जुर्माना लगाया गया और एक बस का परमिट त्रुटिपूर्ण होने पर उसे सीजर किया गया।

चाईबासा। मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र सरायकेला मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन संबंधी कागजात तथा ड्राइविंग लाइसेंस की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। वाहन जांच के दौरान एक बस का परमिट त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर उसे सीजर किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


