ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा प्रतिदिन आठ गांव व दो पंचायत के क्वारेंनटाइन सेंटर को निरीक्षण करने का निर्देश

प्रतिदिन आठ गांव व दो पंचायत के क्वारेंनटाइन सेंटर को निरीक्षण करने का निर्देश

जिला में स्वास्थ्य सर्वे का कार्य चल रहा है। इस दौरान कोविड के संभावित मरीजों की भी पहचान करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में...

प्रतिदिन आठ गांव व दो पंचायत के क्वारेंनटाइन सेंटर को निरीक्षण करने का निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 23 May 2021 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

जिला में स्वास्थ्य सर्वे का कार्य चल रहा है। इस दौरान कोविड के संभावित मरीजों की भी पहचान करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में दो-दो जांच दल भी संचालित किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक पंचायत में एक निगटिव एवं एक पॉजिटिव क्वारेंनटाइन सेंटर भी संचालित किया जा रहा है। साथ ही उपायुक्त अनन्य मित्तल ने प्रत्येक प्रखंड के लिए वरीय पदाधिकारी नामित किया है। इसमें सदर प्रखंड के लिए उपविकास आयुक्त, चक्रधरपुर प्रखंड के लिए एसडीओ पोडाहाट, झींकपानी के लिए जिला परिवाहन पदाधिकारी, तांतनगर प्रखंड के लिए जिला भू-अर्जुन पदाधिकारी, खूंटपानी के लिए एसडीओ सदर, जगन्नाथपुर प्रखंड के लिए एसडीओ जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी प्रखंड के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी जगन्नाथपुर, नोवामुंडी प्रखंड के लिए जिला खनन पदाधिकारी, हाटगम्हरिया के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, मनोहरपुर के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक, मझगांव के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, टोंटो प्रखंड के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, गुदड़ी प्रखंड के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गोइलकेरा के लिए जिला योजना पदाधिकारी, आनंदपुर के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी, बंदगांव के लिए जिला उद्यायन पदाधिकारी, मंझारी के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी, सोनुवा के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन आठ गांव, चार कोविड जांच दल एवं दो पंचायत के क्वारेंनटाइन सेंटर का निरीक्षण करते साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट भी देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें