राशन वितरण के कार्यों का डीसी ने किया निरीक्षण
चाईबासा में नवाचार के तहत आहार दिवस पर उपायुक्त मनीष कुमार ने झींकपानी प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया और राशन वितरण प्रक्रिया का अवलोकन किया। उपायुक्त ने दुकानदारों को सभी निर्देशों का पालन करने और राशन कार्ड धारकों के बीच उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

चाईबासा, संवाददाता। जिले में नवाचार के तहत शुरू किया गया आहार दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा झींकपानी प्रखंड का भ्रमण कर जन वितरण प्रणाली दुकानों द्वारा किए जा रहे राशन वितरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा प्रखंड के टुटुगुटू पंचायत स्थित अटल महिला समिति व डीलर जयराम देवगम द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दोनों पीडीएस दुकानों द्वारा गोदाम से उठाव किए गए राशन का आगत पंजी एवं वितरण पंजी, 4 जी ई-पोश मशीन के माध्यम से वितरण, तौल मशीन आदि का बारी-बारी से जायजा लिया गया।
मौके पर उपायुक्त द्वारा दोनों पीडीएस दुकान संचालक को निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा निर्दिष्ट सभी अनुदेशों का अनुपालन करते हुए राशन कार्ड धारी के बीच राशन वितरण करें। साथ ही इससे संबंधित सभी सूचनाओं का प्रदर्शन भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


