Chaibasa News: पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता संपन्न

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा की जांच की। परीक्षा अधिकारियों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया।

Chaibasa News: पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता संपन्न

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकरउपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को चाईबासा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षार्थी शांतिपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हुए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मानसून को देखते हुए केंद्रों पर आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र अवलोकन के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पूजा कुमारी सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।