सेवानिवृत्त होकर लौटे सैनिक साऊ देवगम का किया सम्मान

Mar 16, 2026 02:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के कमारहातु में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त साऊ देवगम को मसकल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। मुंडा बिरसा देवगम ने बताया कि साऊ ने देश की सेवा की है और अब वह अपने अनुभव साझा करेंगे। इस मौके पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त होकर लौटे सैनिक साऊ देवगम का किया सम्मान

चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे साऊ देवगम को सपत्नीक मसकल फाउंडेशन कमारहातु द्वारा ग्राम मुंडा बिरसा देवगम और अतिथि डॉ. अनंत कुमार महतो के हाथों बुके देकर सम्मानित किया गया। मुंडा बिरसा देवगम ने कहा कि साऊ ने देश की सेवा कर अपना कर्तव्य का निर्वाह किया। अब अपने परिवार एवं गांव वासियों के बीच रहकर अपने कार्यानुभव साझा करेंगे। मौके पर सोनाराम देवगम पूर्व मुखिया लादू देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, बैंककर्मी अर्जुन देवगण, पंसस दीनबंधु देवगम, विमल बिरुवा, तुराम देवगम, सावित्री देवगम, शिमलन देवग, सरिता देवगम आदि काफी संख्या महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।