नोवामुंडी : नवनिर्मित मजदूर यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन
टाटा स्टील जीएम व यूनियन महामंत्री ने दो मंजिला यूनियन कार्यालय का उद्घाटन किया

नोवामुंडी, संवाददाता : नोवामुंडी टाटा स्टील माइंस में गुरुवार को टाटा स्टील ओएमक्यू डिविजन के जेनरल मैनेजर देवाशीष जेना व मजदूर यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी संजय कुमार दास ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यालय के बाहर बने जेआरडी टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संजय दास ने कहा कि गुरुवार से नवनिर्मित कार्यालय में यूनियन के सभी पदाधिकारी बैठकर मजदूर हित में कार्य शुरू करेंगे। बताया कि टाटा प्रबंधन एवं कामगारों के बीच सामंजस्य स्थापित करना यूनियन का मुख्य उद्देश्य है। मोदी गेट के निकट नवनिर्मित दो मंजिला कार्यालय भवन में यूनियन अध्यक्ष और जेनरल सेक्रेटरी के लिये दो अलग-अलग कक्ष बने हैं।
कार्यालय में एक रीडिंग रूम, एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हाल, रिकॉर्ड रूम, ऑफिस पदाधिकारियों को बैठने की व्यवस्था, ऊपर तल्ले में तीन अतिथि कक्ष के अलावा कार्यालय से बाहर वाहनों को खड़ी करने के लिए पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है। उद्घाटन के दौरान टाटा स्टील ओएमक्यू डिविजन के जेनरल मैनेजर देवाशीष जेना, माइनिंग चीफ अमित रंजन, एचआर हेड चंदन साहू, टाटा स्टील हेड एडमिनिस्ट्रेशन निशिकांत सिंह, नोवामुंडी मजदूर यूनियन प्रेसिडेंट अनूप कुमार सुंडी, कार्यकारी अध्यक्ष सौरव सिंह, जेनरल सेक्रेटरी संजय कुमार दास, सह सचिव अमित सिंह, संगठन सचिव रवि तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रकाश बेहरा, यूनियन सदस्य रंजन राउत, सनातन साहू, राधे सुरेन, सुजीत घोष, शंकर सुलंकी, देवजीत दास, नीलांबर गोप के अलावा कंपनी के विभिन्न विभाग मेघा सेंटर, अस्पताल, बॉटमबीन, एलआरपी प्लांट, जीएम ऑफिस, वर्कशॉप आदि जगहों से कर्मचारी पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


