हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Apr 05, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

जगन्नाथपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों, आचार्यों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का संकल्प दिलाया। विद्यालय पिछले 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

जगन्नाथपुर,संवाददाता। जगन्नाथपुर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। भैया-बहनों, आचार्यों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सत्र की सफलता की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन से छात्रों में एकाग्रता, अनुशासन और संस्कारों का विकास होता है। प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत का संकल्प दिलाया। बीते 30 वर्षों से विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह के दौरान विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने छात्रों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।