Chaibasa News: एसआईआर लेकर सर्वदलीय बैठक, सहयोग की अपील

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर बैठक हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल किए जा सकें।

Chaibasa News: एसआईआर लेकर सर्वदलीय बैठक, सहयोग की अपील

Chaibasa News: चाईबासा। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का समय पर निराकरण किया जा सके। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने बूथ स्तर के बीएलए-दो के माध्यम से मतदाता सूची का गहन सत्यापन कराएं तथा नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं आवश्यक सुधार संबंधी प्रपत्र समय पर जमा कराने में निर्वाचन प्रशासन का सहयोग करें।

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, झामुमो से कैसर परवेज व आजसू से अजय महतो उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।