वन विभाग ने जामपानी से अवैध रूप से ट्रैक्टर में लदे पत्थर को जप्त किया

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाइबासा के जैतगढ वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल रविन्द्र कुमार पाहन ने उड़ीसा के गेरसो मुंडा के खिलाफ अवैध पत्थर उत्खनन की शिकायत दर्ज कराई है। 10 जून को गश्ती के दौरान जामपानी वन क्षेत्र में पत्थर लोड करते समय मीलों भाग गए। ट्रैक्टर में 80 फीट पत्थर पाया गया, जो जप्त कर लिया गया।

वन विभाग ने जामपानी से अवैध रूप से ट्रैक्टर में लदे पत्थर को जप्त किया

चाइबासा।जैतगढ वन परिसर के प्रभारी वनपाल रविन्द्र कुमार पाहन के सीजेएम की अदालत में उड़ीसा के केन्दुझर पंचाननपुर निवासी गेरसो मुंडा के खिलाफ अवैध रूप से पत्थर उत्खनन कर वन क्षेत्र से ट्रैक्टर में लोड कर ले जाने का शिकायतवाद दर्ज कराया है।11जून 2026को दर्ज मामले में बताया गया है कि 10 जून को गशती के दौरान सूचना मिली कि जामपानी सुरक्षित वन क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन कर ट्रैक्टर में लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना के आघार पर गशती दल जामपानी पहुची।गशती दल को देखते ही वहां से। सभी लोग भाग गए।

पुछताछ में पता चला है कि उड़ीसा के गेरंसो मुंडा के द्वारा अवैध रूप से उत्खनन कर पत्थर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। ट्रैक्टर संख्या ओडी09डी 5409 में 80फीट पत्थर लदा पाया गया। ट्रैक्टर को जप्त कर नोवामुंडी थाना ले जाया गया। ट्रैक्टर मालिक गेरंसो मुंडा के खिलाफ न्यायालय ने शिकायतवार दर्ज कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।