अवैध गिट्टी-चिप्स की ढुलाई करते चार ट्रैक्टर जब्त

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया पुलिस ने चार ट्रैक्टरों को पकड़ा है। ये ट्रैक्टर बिना वैध कागजात के गिट्टी-चिप्स का परिवहन कर रहे थे। सभी ट्रैक्टर थाना में रखे गए हैं और खनन विभाग को मामले की सूचना दी गई है।

अवैध गिट्टी-चिप्स की ढुलाई करते चार ट्रैक्टर जब्त

जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को एक बड़ी सफलता मिली है। नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया पुलिस ने अवैध रूप से गिट्टी-चिप्स का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा है। सभी ट्रैक्टर थाना में रखे गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बिना वैध कागजात के गिट्टी-चिप्स ढो रहे ट्रैक्टरों को रोका गया। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

विभागीय निर्देश के बाद संबंधित वाहन मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।