Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsHuman Trafficking Case Filed for Religious Conversion of 27 Children in Nepal
धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

चाईबासा में, नेपाल में धर्म परिवर्तन के लिए 27 बच्चों को भेजने के मामले में दो लोगों पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। बच्चों के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई की गई। 6 बच्चों को वापस लाया गया है, जिनमें से 4 बुधवार को चाईबासा पहुंचे।

Dec 11, 2025 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। नेपाल में उज्ज्वल भविष्य का सपना दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया। बच्चों के अभिभावकों के बयान पर आहतु थाना में ग्रामीण मुंडा राम जोंको और नारायण कांडेयांग के अलावा अन्य के भी खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 27 बच्चों को नेपाल ले जाया गया था। यहां से बुधवार तक 6 बच्चों को वापस लाया गया है। बुधवार को बच्चों को 164 के बयान के लिए न्यायालय भी लाया गया। दो बच्चों के बयान को न्यायालय द्वारा कलमबंद किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नेपाल भेजे गये 27 बच्चों में 11 मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पंडावीर पंचायत के रांगामाटी गांव से हैं। इनमें से दो पहले भागकर गांव लौटे थे, जबकि 4 बच्चे बुधवार को चाईबासा पहुंचे। सभी बच्चों को बौद्ध धर्म के तहत मुंडन कराया गया है। बताया जाता है कि जिले के विभिन्न स्थानों से बच्चों को नेपाल के नमोबुद्ध मेडिटेशन सेंटर, ट्रांङ्गु रन्पिोछे ब्रान्च सुंडोल भक्तपुर भेजा गया था। वहां कुछ दिनों तक रखने के बाद एक साजिश के तहत धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। इस दौरान ये दोनों बच्चे भागकर अपने गांव चले आये और परिजनों को जानकारी दी।