विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण सुरक्षा का संकल्प अभिभावको के साथ बैठक आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

मझगांव प्रखंड़ मध्य विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को टीकाकरण के माध्यम से कैंसर से बचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बालिकाओं का टीकाकरण कराएं।

विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण सुरक्षा का संकल्प अभिभावको के साथ बैठक आयोजित

मझगांव प्रखंड़ मध्य विद्यालय घोड़ाबंधा में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर शिक्षक-अअभिभावको ,बच्चों व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर सनातन चातार,डाक्टर प्रिंस पिंगुवा,डाक्टर सोलमा सोरेने,डाक्टर सूबल दास ने सयुंक्त रुप से जागरुकता बैठक आयोजित की गई, वही प्रभारी डाक्टर सनातन चातार ने उपस्थित अभिभावको,शिक्षको को जानकारी देते हुऐ कहा कि 14से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिएविद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण सुरक्षा का संकल्प बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। यह एक सुरक्षित टीका है जो कैंसर की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी है,उद्देश्य: 14-15 वर्ष की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का प्रमुख कारण है,इसलिए विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठकें के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है.टीकाकरण प्रक्रिया: बच्चियों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगाया जाएगा,प्रखंड़ के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पात्र आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीके से अवश्य लाभान्वित कराएं, ताकि भविष्य में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके,मौके पर शिक्षक गाजेंद्र पान, एएनएम रेखा कुमारी,अजय प्रधान सहित अभिभावक उपस्थित थे,

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।