Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsHonoring Retired Athletes Kiriburu Sports and Cultural Committee Event

सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

किरीबुरु स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी ने सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि नवीन सोनकुसरे और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 14 Oct 2025 06:44 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गुवा, संवाददाता। किरीबुरु स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी की ओर से रविवार देर शाम को किरीबुरु सामुदायिक केंद्र में सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन सोनकुसरे, जीएम (इलेक्ट्रिकल), स्पोर्ट्स जनरल सेक्रेटरी, जेजीओएम, विशिष्ठ अतिथि दिलीप राउत राय (हीरु भाई), इंद्रजीत कुमार मिश्रा, प्रकाश मोहंती और परशुराम पूर्ति शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने किरीबुरु क्षेत्र के उन खिलाड़ियों की सराहना की, जिन्होंने अपने समर्पण और अनुशासन से लौहनगरी की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां दीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवानिवृत्त खिलाड़ी संस्थान की गौरवगाथा का हिस्सा हैं। यह कार्यक्रम उन खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित किया गया जिन्होंने दशकों तक किरीबुरु और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में खेलों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया।

इस दौरान विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े पूर्व खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद स्थानीय कलाकारों और बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान अनिल कुमार, बदन गिरी, हीरालाल सुंडी, मदन शर्मा, ईशान कठोते, छोटू सिंह, जगन्नाथ दास, पी के पंडा, नागेश झा, झूल्लू भाई आदि मौजूद थे।