ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा बंदगांव प्रखंड में खुलेगा हॉकी का डे बोर्डिंग सेंटर

बंदगांव प्रखंड में खुलेगा हॉकी का डे बोर्डिंग सेंटर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में हॉकी का डे बोर्डिंग सेंटर खुलेगा। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल ने इसके लिए प्रस्ताव खेल संचालन...

बंदगांव प्रखंड में खुलेगा हॉकी का डे बोर्डिंग सेंटर
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाThu, 21 Oct 2021 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में हॉकी का डे बोर्डिंग सेंटर खुलेगा। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल ने इसके लिए प्रस्ताव खेल संचालन समिति से पारित कर खेल निदेशालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला के शहरी क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम निर्माण के तहत चक्रधरपुर शहर में भारत भवन के पीछे फुटबॉल स्टेडियम एवं टाउन हॉल के निर्माण पर चर्चा की गई। इसके संबंध में भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्टेडियम निर्माण को लेकर निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बैठक में खेल पदाधिकारी को बंदगांव प्रखंड में हॉकी डे बोर्डिंग सेंटर खोलने से संबंधित प्रस्ताव खेल संचालन समिति से पारित कर खेल निदेशालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा, चक्रधरपुर नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला खेल पदाधिकारी रूपा तिर्की एवं चाईबासा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें