डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सारंडा में चलाए गए ऑपरेशन मेघाबुरु को बताया ऐतिहासिक,चाईबासा में जवानों को किया पुरस्कृत
चाईबासा में, पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मेघाबुरु को राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने ऐतिहासिक बताया। इस अभियान में शामिल जवानों को सम्मानित किया गया और डीजीपी ने नक्सलियों से मुख्य धारा में लौटने की अपील की। मारे गए नक्सलियों के 17 शव और 14 घातक हथियार बरामद हुए हैं।
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन मेघाबुरु को राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने ऐतिहासिक बताया । उन्होंने शनिवार को चाईबासा में इस अभियान में शामिल जवानों को सम्मानित किया।इससे पूर्व डीजीपी तदाशा मिश्रा ने चाईबासा में पुलिस के सभी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और ऑपरेशन की समीक्षा भी की। डीजीपी ने इस दौरान ऑपरेशन में शामिल जवानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मीडिया से बातें करते हुए डीजीपी ने कहा कि यह एक सफल ऑपरेशन रहा जिसमें तकनीक और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय एवं प्लानिंग का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण देखने को मिला है।
उन्होंने बचे हुए नक्सलियों से मुख्य धारा में लौटने की अपील भी की। कहा कि हिसा का रास्ता छोड़े और विकास से जुड़ें । सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों के कुल 17 शव बरामद किए गए हैं। जिनमें सभी की पहचान कर ली गई है और वे सभी कुख्यात नक्सली थे। उन्होंने कहा की सर्च के दौरान अब तक 14 घातक हथियार भी बरामद किए गए हैं। आईजी श्री सिंह ने कहा कि यह अभियान पूरे देश के लिए सटीक और उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है जिसमें विभिन्न पुलिस बलों का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




